{"_id":"6967d432a0e83faef50d87cb","slug":"narnaund-wins-kabaddi-competition-data-is-the-runner-up-hisar-news-c-21-hsr1005-790812-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कबड्डी प्रतियोगिता में नारनौंद की जीत, डाटा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कबड्डी प्रतियोगिता में नारनौंद की जीत, डाटा उपविजेता
विज्ञापन
जीत के बाद विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक।
नारनौंद। हांसी पुलिस की पहल पर बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में नारनौंद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गांव डाटा की टीम उपविजेता रही।
नारनौंद और डाटा की टीमों के बीच मुकाबला पूरे जोश, ऊर्जा और खेल भावना के साथ खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों को मोबाइल की लत से दूर रहकर खेल और पढ़ाई को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी ने कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न अंग हैं। हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, नियमित खेलकूद अपनाने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। हांसी पुलिस की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।