फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mustard will be purchased in 13 markets in the district

Hisar News: जिले में 13 मंडियों में होगी सरसों की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mustard will be purchased in 13 markets in the district
हिसार। मार्केट कमेटी ने सरसों खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 13 मंडियों में सरसों की खरीद होगी। इस बार पिछले साल के मुकाबले सरसों का सरकारी रेट 200 रुपये ज्यादा है। इसी माह सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि मार्केट कमेटी के पास अभी तक खरीद को लेकर कोई तिथि नहीं आई है। मगर मार्केट कमेटी अपनी तैयारी में जुट गया है। पिछले साल सरसों का सरकारी खरीद रेट 5450 रुपये प्रति क्विंटल था। मगर मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो इस बार 5650 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि मंडी में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हमारी ओर से खरीद को लेकर बंदोबस्त पूरे हैं। जिले में खरीद सेंटर बनाए जा चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो सरसों में 8 प्रतिशत नमी होने तक किसानों से सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। अधिकारियों ने बताया सरसों की खरीद की तारीख अभी तय नहीं की गई है। अभी प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विभाग तथा राजस्व विभाग के माध्यम से फसलों का सत्यापन कराया जा रहा है। 10 मार्च तक यह सत्यापन कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पूरा ब्योरा पोर्टल पर आ जाएगा। 15 से 25 मार्च के बीच सरसों की खरीद शुरु होने की संभावना है। इस बार चुनाव होने के चलते सरकार समय पर सरसों की खरीद शुरू करेगी। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होगी। सरसों की खरीद का काम हैफेड करेगी। अगले 10 दिन में हैफेड सरसों के लिए गोदाम भी चिह्नित करेगी।
विज्ञापन

यहां बनाए गए खरीद केंद्र
हिसार नई मंडी, बास, हांसी, लोहारी राघो, उकलाना, आदमपुर, नारनाैंद, बरवाला, अग्रोहा, घिराय, सिसाय, बालसमंद और खेड़ी चोपटा। हैफेड की ओर से सरसों की खरीद की जाएगी। हैफेड को सरसों खरीद के लिए तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड को मंडियों की सफाई, पेयजल, लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------

सरसों के लिए खरीद सेंटर बनाए जा चुके हैं। खरीद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मगर अभी मंडी में सरसों लेकर किसान नहीं आ रहे हैं। खरीद को लेकर मंडी में इंतजाम पूरे हैं। - अशोक कुमार, सुपरवाईजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed