फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder of nephew

खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद, चाचा ने भतीजे की जेली मारकर की हत्या

Thu, 29 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Murder of nephew
गांव रावलवास कलां में बुधवार सुबह खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में गांव निवासी सतबीर ने अपने भतीजे 30 वर्षीय सुरेश की जेली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया और मामले में जांच शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सुरेश कुमार दर्जी व उसके चाचा सतबीर का खेतों में नहरी पानी लगाने को लेकर करीब चार दिन पूर्व विवाद हुआ था। नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक सुरेश के मामा जाखौद खेड़ा निवासी पृथ्वी सिंह ने बताया कि उसी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सतबीर अपने बेटों सरजीत व सत्येंद्र के साथ सुरेश के घर हथियारों सहित पहुंचा। आरोपियों ने अचानक सुरेश पर हमला बोल दिया। इस बीच सतबीर ने सुरेश की छाती में जेली मार दी। वहीं हमले में सुरेश का भाई रमेश भी घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पृथ्वी सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उनके परिवार वालों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बालसमंद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

घायल रमेश की शिकायत पर किया हत्या का मामला दर्ज
मामले में सदर थाना पुलिस ने घायल रमेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 323, 506, 147, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रमेश ने बताया कि वह ठाकुरदास भार्गव स्कूल में टीजीटी साइंस अध्यापक है। उसने बताया कि उसका भाई सुरेश प्राइवेट नौकरी करता था। रमेश ने बताया कि उसके पिता व चाचा की गांव में ही पांच एकड़ जमीन है। रमेश ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे उनकी पानी की बारी थी। उस दौरान उसके चाचा ने नाकाबंदी नहीं की थी। जिस कारण उनके खेत में उस दिन पानी नहीं आ सका तो उनकी चाचा सतबीर से कहासुनी हो गई थी। रमेश ने आरोप लगाया कि इसी बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसका चाचा उनके घर के बाहर आया और उसे कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। उस दौरान कहासुनी में मारपीट शुरू हो गई। रमेश ने बताया कि उसके भाई सुरेश का घर उसके चाचा के घर के पास ही है। कुछ देर बाद उसका चाचा सतबीर, चाची, उनका बेटा सरजीत, सत्येंद्र व सरजीत की पत्नी सुरेश के घर गए। उस दौरान सरबीर ने अपने हाथ में जेली, सरजीत के हाथ में कुल्हाड़ी व सत्येंद्र के हाथ में लोहे की फूंकनी थी। रमेश का आरोप है कि तीनों ने हथियारों से सुरेश पर हमला कर दिया। रमेश ने बीचबचाव का प्रयास किया तो सरजीत ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रमेश ने बताया कि आरोपियों की पत्नियों ने उनकी मां से भी हाथापाई की। परिजनों ने बताया कि वारदात का आरोपी सतबीर अस्पताल में दाखिल है। सत्येंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सरजीत फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। -सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण, सह थाना प्रभारी, सदर थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed