{"_id":"69406495a0371bc8730d0f37","slug":"mukul-sanskriti-and-gurmeet-won-gold-medals-in-haryana-kids-athletics-championship-hisar-news-c-21-hsr1020-770733-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुकुल, संस्कृति और गुरमीत ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुकुल, संस्कृति और गुरमीत ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
किड्स विजेता खिलाड़ियों को पदक और पदक विजेता प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए संघ पदाधिकारी।
हिसार। दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार के तीन होनहार खिलाड़ियों मुकुल, संस्कृति और गुरमीत ने अपने-अपने आयु वर्ग की स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं लड़कों की रिले रेस में हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता सोनीपत जिले के सीआरए कॉलेज में आयोजित की गई। चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान के नेतृत्व में किया गया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समापन समारोह में एथलेटिक्स हरियाणा के चेयरमैन नरेंद्र मोर तथा भीम अवार्डी चरण सिंह राठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि लड़कों के 12 वर्ष आयु वर्ग की 80 मीटर हर्डल स्पर्धा में मुकुल पूनिया (हिसार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में संस्कृति (हिसार) ने स्वर्ण पदक जीता। 60 मीटर दौड़ में गुरमीत (हिसार) ने पहला स्थान, साहिल (भिवानी) ने दूसरा और लवप्रीत (हिसार) ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की रिले रेस में करनाल की टीम ने प्रथम, हिसार की टीम ने द्वितीय तथा कैथल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।