फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mughalpura site is historical, museum will be built on the mound: Banani Bhattacharya

मुगलपुरा साइट ऐतिहासिक, टीले पर बनेगा संग्रहालय : बनानी भट्टाचार्य

Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mughalpura site is historical, museum will be built on the mound: Banani Bhattacharya
उकलाना मंडी।
विज्ञापन

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग व शिक्षा विभाग के सौजन्य से राजकीय आरोही माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुगलपुरा में प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बनानी भट्टाचार्य, विशिष्ट अतिथि उप तहसीलदार रविंद्र शर्मा, मुख्य वक्ता डाॅ. महेंद्र सिंह रहे। बनानी भट्टाचार्य ने कहा कि मुगलपुरा साइट ऐतिहासिक है। इसके टीले पर संग्रहालय बनाया जाएगा।

बनानी भट्टाचार्य ने कहा कि मुगलपुरा की साइट पर इतिहास को जानने की अपार संभावनाएं हैं। विभाग की ओर से जल्द ही संरक्षित क्षेत्र पर संग्रहालय का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि यहां पर प्राप्त वस्तुओं को सुरक्षित रखा जा सके। डाॅ. बनानी ने गांववासियों को साइट बचाने व प्राचीन सामान को सुरक्षित रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान खंड उकलाना के सभी स्कूलों से इतिहास के प्रवक्ता व सामाजिक अध्ययन के अध्यापकों के अतिरिक्त विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राखीगढ़ी के बाद मुगलपुरा दूसरी साइट
मुगलपुरा की साइट को भारत के मानचित्र पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डाॅ. महेंद्र ने कहा कि हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हिसार जिले में राखीगढ़ी के बाद मुगलपुरा दूसरी साइट है जहां इतिहासकारों के लिए शोध व खोज के लिए कई संभावनाएं विद्यमान हैं। यहां से प्राप्त सामग्री से स्पष्ट है कि यह क्षेत्र लगभग 3000 पूर्व तक आबाद रहा है। यहां पर प्राप्त सामग्री से हम मौर्य काल, गुप्त काल, हड़प्पा काल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बरवाला व उकलाना क्षेत्र के लोगों द्वारा 1857 की क्रांति में भाग लेने के कारण यहां के लोगों को सजा देने के लिए बरवाला तहसील को 1891 में तोड़ दिया गया था। इस दौरान डाॅ. महेंद्र ने पुरातत्व विभाग के साथ शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत से सहयोग की अपील की ताकि मुगलपुरा को विश्व मानचित्र पर उभारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप तहसीलदार रविंद्र शर्मा ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का इस साइट को संरक्षित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उकलाना क्षेत्र में राखीगढ़ी की तरह पर्यटन क्षेत्र बनने की संभावना है। उन्होंने उपस्थित उपनिदेशक महोदया को विश्वास दिलाया कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि हमारे खंड के अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रदीप नैन, डाॅ. सपना रानी, डाॅ. गजेसिहं, सूर्याप्रकाश, मीना रानी, सत्यवान वर्मा, मंगलराम, रामेश्वर दास, एसएमसी के प्रधान राजकुमार, पंच दीपक वर्मा, मुकेश राजोरा, सतबीर सिहं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed