फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mourning in village after receiving information about Agroha's son Satpal's martyrdom

अग्रोहा के बेटे सतपाल के शहीद होने की सूचना मिलने पर गांव में शोक, आज होगा अंतिम संस्कार

Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mourning in village after receiving information about Agroha's son Satpal's martyrdom
लद्दाख क्षेत्र की गलवां घाटी में तैनात गांव अग्रोहा निवासी 30 वर्षीय सतपाल भाकर शहीद हो गया। सतपाल सहित पांच सेना के जवानों की गाड़ी लेह के खारू क्षेत्र से गुजरते समय गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सभी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान सतपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद उसकी शहादत की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम सरपंच बलबीर सिंह भांभू, विक्की जाखड़, धर्मवीर जाखड़, बबलू गोदारा, मेवासिंह गोदारा, रवि बैनीवाल, रत्नलाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा ने शहीद के परिवार को अपनी सांत्वना दी। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद सतपाल दस साल पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। सेना में जाने का जज्बा उसका बचपन का ही था, जिसे परिजनों ने भी पूरा करने में अपना पूरा सहयोग किया। परिजनों के अनुसार सतपाल घर पर करीब सात महीने पहले आया था और बीते शनिवार को ही अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों से बात की थी और जल्द ही घर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था सतपाल
शहीद सतपाल के पिता बलवान सिंह भाकर किसान हैं। सतपाल दो बहनों का इकलौता भाई था। सतपाल की शादी करीब सात साल पहले ही हुई थी और उसकी चार वर्षीय व दो वर्षीय दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed