फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon will remain active in the state for 4-5 days

अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मानसून रहेगा सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will remain active in the state for 4-5 days
हिसार। प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो फिलहाल अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी वाली हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही है, जिसके असर से सुस्त पड़े मानसून में फिर से सक्रियता आ गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। साथ ही पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से अरब सागर की नमी वाली हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रुख उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पर जारी है। इसके असर से 8 अगस्त तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इसके अलावा 7 अगस्त के बाद मानसून टर्फ रेखा वापस से उत्तर भारत की तरफ आएगी। वहीं 7 व 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में क्रमश: लो प्रेशर एरिया और वेलमारक लो प्रेशर एरिया का निर्माण होने से 9 से 12 अगस्त के दौरान राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी जबकि हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में और एनसीआर दिल्ली में भी इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उधर शुक्रवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश देखने को मिलीं, जिससे अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.0 से 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा
नारनौल महेंद्रगढ़ 26.0 एमएम
रोहतक 17.4 एमएम
गुरुगाम एससीईआरटी 16.0 एमएम
भिवानी 19.0 एमएम
सिरसा 14.5 एमएम
बालसमंद हिसार 14.0 एमएम
मंडकौला नूंह 35.5 एमएम
नोट : बारिश का यह आंकड़ा शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed