फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon threshold of Haryana Alert issued for heavy rain for next 3 days amount of moisture in air increased

हरियाणा की दहलीज पर मानसून: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी; हवा में नमी की मात्रा बढ़ी, उमस से लोग परेशान

Tue, 24 Jun 2025 08:10 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Jun 2025 08:10 AM IST
सार

मानसून की आहट के बीच सोमवार को हरियाणा के दस जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक भिवानी में 39.5, नारनौल में 24.5 व रेवाड़ी के बावल में 20.5 एमएम बारिश हुई। इनके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल व नूंह में बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Monsoon threshold of Haryana Alert issued for heavy rain for next 3 days amount of moisture in air increased
बहादुरगढ़ में हुई बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून हरियाणा की दहलीज पर खड़ा है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों का छोड़कर इसने पूरे देश को कवर कर लिया है। फिलहाल यह पूर्वी यूपी व हिमाचल की सीमा पर अटका है, लेकिन अगले 24 से 36 घंटे में यह पश्चिमी यूपी व हिमाचल के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग ने मानसून आने के संकेत को देखते हुए अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 25 से पूरे प्रदेश में बारिश होगी। हरियाणा में मानसून आने का समय 27 जून है। इस बार मानसून तय समय से पहले आने की संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है तो यह लगातार चौथी बार होगा, जब मानसून तय समय से पहले आएगा।
विज्ञापन


मानसून से पहले 10 जिलों में बारिश, तापमान भी 41 डिग्री पहुंचा
मानसून की आहट के बीच सोमवार को हरियाणा के दस जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक भिवानी में 39.5, नारनौल में 24.5 व रेवाड़ी के बावल में 20.5 एमएम बारिश हुई। इनके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल व नूंह में बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून बारिश बताया है। वहीं, हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया और दिन का तापमान फिर 40 डिग्री पार कर गया। सिरसा में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले दो दिन में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की भी उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने अभी हरियाणा में प्रवेश नहीं किया है। यह प्री-मानसून की बारिश है। अगले दो से तीन दिन तक प्री मानसून की बारिश की संभावना है। -डॉ. एमएल खिचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed