{"_id":"634ee85517f731723a0ba49a","slug":"money-was-used-to-get-the-girl-married-again-and-again-case-was-registered-against-10-people-hisar-news-hsr6450055175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: गिरोह बनाकर एक ही युवती की करवाते थे बार-बार शादी, 10 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: गिरोह बनाकर एक ही युवती की करवाते थे बार-बार शादी, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 19 Oct 2022 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:34 AM IST
सार
पुलिस ने यह केस डीएसपी की जांच के आधार पर दर्ज किया है। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
सिरसा के गांव रूपावास में एक युवक को शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के मामले में नाथूसरी चोपटा पुलिस ने 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक की शादी करवाने का झांसा देकर एक लाख 20 हजार रुपये व दूसरे मामले में शादी करवाकर दो लाख रुपये की राशि ठग ली गई।
नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी शिकायत में रूपावास निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी शादी बिचौलिये के माध्यम से 28 फरवरी 2021 को असम की युवती से कराई गई। इसके बाद 14 जून को ही युवती गायब हो गई। इसके बाद फोन करने पर बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है और आने से मना कर गई।
उन्होंने बताया कि यह बड़ा गैंग हैं, जिसमें कई लोग शामिल हैं। ये असम से युवती लेकर आते हैं फिर इनकी शादियां करवाते हैं और कुछ समय में ये युवतियां छोड़कर चली जाती हैं। इस मामले में शादी करवाने के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठ लिए गए। उसने कहा कि इस तरह के दो गिरोह बने हुए हैं, जो लोगों के साथ ठगी करते हैं।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित की शिकायत पर नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने जितेन्द्र बिश्नोई निवासी गांव धागंड़ जिला फतेहाबाद, सत्यवान निवासी गांव रूपावास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही दूसरे गिरोह के संतलाल उर्फ शांति कुमार, ममता निवासी राजगढ़, लीलू राम, सुभाष निवासी पाल्लड़ी भादरा, राकेश बगड़िया निवासी खचवाना जिला भादरा, सोनू, ममता की भाभी (असम की लड़की), ममता पत्नी संतलाल निवासी राजगढ़, असमा जिससे प्रार्थी की शादी करवाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।