{"_id":"6aa83ed83af7c0ccab00227b","slug":"ram-mandirs-kothari-duped-of-115-lakh-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158745-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर के कोठारी से 1.15 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर के कोठारी से 1.15 लाख की ठगी
विज्ञापन
अयोध्या। शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रामजन्मभूमि मंदिर में तैनात कर्मचारी से एक लाख 15 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हुसैपुर, इनायतनगर निवासी रमाशंकर तिवारी वर्तमान में रामकोट स्थित रामजन्मभूमि मंदिर की भोग प्रसाद रसोई में कोठारी के पद पर कार्यरत हैं।
तहरीर के अनुसार आरोपी सोनू शर्मा भी रामनिवास, रामकोट में करीब नौ-दस महीने से सेवादार के रूप में काम कर रहा था। आरोप है कि सोनू ने शेयर बाजार में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर रमाशंकर को अपने झांसे में लिया। पीड़ित के मुताबिक 29 मई से 10 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में आरोपी के यूपीआई खाते में कुल एक लाख 15 हजार रुपये भेजे गए। आरोप है कि सोनू ने धोखे से पीड़ित का क्रेडिट कार्ड भी बनवाया और उससे भी अपने लाभ के लिए रकम ट्रांसफर कर ली। (संवाद)