{"_id":"6aa83d5677a92af499081ec6","slug":"no-trace-of-two-brothers-who-drowned-in-yamuna-river-even-on-fourth-day-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162465-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यमुना में डूबे दो भाइयों का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यमुना में डूबे दो भाइयों का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
गाजीपुर। यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते समय डूबे दो भाइयों का चौथे दिन भी सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम सोमवार को भी नदी में तलाश करती रही। तेज बहाव के कारण उनके किशनपुर और धाता क्षेत्र की ओर बहने की आशंका है।
मंगलवार को टीम धाता क्षेत्र में तलाश अभियान चलाएगी। परिजन भाइयों के मिलने की आस लगाए हुए हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनोज वाल्मीकि के पुत्र वासू (18) और साहिल (16) शुक्रवार दोपहर औगासी घाट गए थे।
साहिल गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में वासू भी डूब गया। सोमवार को ग्रामीणों ने औगासी पुल पर जाम लगाया था, जिसे सीओ अविनाश राय ने शांत कराया। एसडीआरएफ रविवार सुबह से करीब 50 किलोमीटर तक खोजबीन कर चुकी है। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।