फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Azad Market to be redeveloped

Mathura News: आजाद मार्केट नए सिरे से होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Azad Market to be redeveloped
मथुरा। आजाद मार्केट को कंडम घोषित होने के बाद दुकानों को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद भवन को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर निगम ने दुकानें खाली कराने के लिए नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद मार्केट का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। बीते वर्ष नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद मुन्ना मलिक ने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे नए सिरे से बनवाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद निर्माण विभाग की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की तकनीकी टीम से भवन की जांच कराई गई। जांच में भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर पाई गई। भवन की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराने के लिए जुलाई में एएमयू की टीम ने भी आजाद मार्केट का निरीक्षण किया था। टीम की जांच रिपोर्ट में मार्केट भवन को पूरी तरह जर्जर बताया गया। रिपोर्ट के बाद नगर निगम ने इसे ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया है कि आजाद मार्केट का नए सिरे से निर्माण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed