{"_id":"684337be86d9c8027501eb67","slug":"mobile-found-in-central-jail-number-one-case-filed-against-two-hisar-news-c-21-hsr1020-642500-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेंट्रल जेल नंबर एक में मिला मोबाइल, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेंट्रल जेल नंबर एक में मिला मोबाइल, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। सेंट्रल जेल-1 में एक बंदी से दूसरे ने मोबाइल छीनकर उसे जेल से बाहर फेंकने का प्रयास किया। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उन दोनों को पकड़ कर मोबाइल कब्जे में ले लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि जेल वार्डर ने बताया कि 5 जून को दिन में लगभग 11.50 बजे ब्लॉक नंबर 9 की अचानक तलाशी ली। इस दौरान वार्डर सुरेंद्र सिंह ने हवालाती आशीष निवासी फरमाना बादशाहपुर (रोहतक) और सुमित उर्फ पलोटरा निवासी बोहर (रोहतक) को बैठे देखा। बंदी सुमित उर्फ पलोटरा ने सुरक्षा कर्मियों को आता देखकर हड़बड़ाहट में बंदी आशीष से मोबाइल फोन छीनकर दीवार के ऊपर से बाहर फेंकने की कोशिश की।
मोबाइल दीवार से बाहर न जाकर अंदर ब्लॉक में ही गिर गया। बंदियों से पूछने पर हवालाती आशीष ने मोबाइल फोन खुद का होना बताया। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल आला अधिकारियों को सौंपकर उनको मामले से अवगत करवाया। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि दोनों बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।