फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Vinod Bhayana came down road with broom in Hansi

Hansi: विधायक विनोद भयाना सड़क पर झाड़ू लेकर उतरे, स्वच्छता ही सेवा, गंदगी जानलेवा अभियान की शुरुआत की

Fri, 26 May 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 May 2023 12:33 PM IST
सार

हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी शहर में कई ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल है। हम सब मिलकर शहर को साफ रखे तो यहां पर्यटन की भी काफी संभावनाएं मौजूद हैं। शहर में अवैध कचरा प्वाइंट को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था में सुधार की काफी आवश्यकता है।

विज्ञापन
MLA Vinod Bhayana came down road with broom in Hansi
विधायक विनोद भयाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के विधायक विनोद भयाना ने शुक्रवार को सड़क पर स्वच्छता ही सेवा, गंदगी जानलेवा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण एलावादी ,वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, एसडीएम मोहित महराणा , सहित कई नगर पार्षद भी अभियान में शामिल हुए। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि इस अभियान में रोजाना दो सड़कों की सफाई करवाई जाएगी। विधायक ने लोगों से अनुरोध किया कि कूड़ा करकट सड़कों पर न डालें। पशु चारे को सड़कों के आसपास नहीं डालें। बेसहारा पशुओं के प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। पशुओं को चारा डालने के लिए भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाएगी। उन्होंने एसडीएम मोहित महराणा को निर्देश दिए।

विज्ञापन


अभियान में हर रोज शहर की दो सड़क की करवाई जाएगी सफाई
हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी शहर में कई ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल है। हम सब मिलकर शहर को साफ रखे तो यहां पर्यटन की भी काफी संभावनाएं मौजूद हैं। शहर में अवैध कचरा प्वाइंट को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था में सुधार की काफी आवश्यकता है। इसी के तहत यह स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को विश्वकर्मा चौक से जींद चुंगी तक अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed