फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA accused of interfering in work

Hisar News: विधायक से नाराज 15 पार्षद, हर काम में दखल का आरोप

Mon, 18 Mar 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
MLA accused of interfering in work
हांसी  के पार्षद हरिराम सैनी के कार्यालय पर बैठक करते पार्षद।
हांसी। नगर परिषद में पार्षदों ने विधायक विनोद भयाना पर अनदेखी का आरोप लगाया। पार्षदों ने विधायक पर परिषद के हर काम में दखल का आरोप लगा नाराजगी जताई। इससे परेशान 15 पार्षदों ने आचार संहिता लगते ही गुप्त बैठक की। इसमें तय हुआ कि सीवरेज सफाई के लिए सोमवार को पार्षद जनस्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों से मिलेंगे। इस बैठक में कई भाजपा समर्थित पार्षद भी दिखाई दिए। वहीं विधायक ने कहा कि वह परिषद में नाजायज बिल पास नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

यह बैठक वार्ड के पार्षद हरिराम सैनी के कार्यालय में हुई। इस दौरान पार्षद दुलीचंद, सुनील सैनी, कुक्कु सरदार, शंटी भुजेजा, आशीष पिंकु, सुभाष, कृष्ण सैनी, रमेश सिसोदिया, डॉ. राहुल, धर्मपाल मजोका, पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी, मीनू मुवाल, सीमांत चौधरी, राहुल शर्मा, ज्योति कामरा मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने एक सुर में कहा कि विधायक का परिषद के हर काम में दखल रहता है। पार्षदों ने कहा कि विधायक के माध्यम से गलियों के निर्माण के लिए सीधी ग्रांट लेकर आ रहे हैं। उनसे इस बारे में कुछ पूछा नहीं जाता। न ही निर्माण कार्यों के नारियल फोड़ने के दौरान उन्हें तवज्जो दी जा रही।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि परिषद के अधिकारी विधायक के दबाव में काम कर रहे हैं। इस कारण अधिकारी उनके बताए काम नहीं कर रहे हैं। कई वार्ड में एक भी काम नहीं हुआ। पार्षदों ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग शहर में सीवरेज की सफाई नहीं करवा रहा है। कई वार्डवासी पार्षदों से इसकी शिकायत करते हैं। जब पार्षद अधिकारियों से कहते हैं तो वह सुनवाई नहीं करते। पार्षदों ने कहा कि सीवरेज की सफाई लंबे समय से नहीं हो रही जबकि इन कामों के लिए बहुत पैसा आया है। पार्षदों ने कहा कि दो दिन में फिर से बैठक करके आगामी रणनीति तैयार करेंगे। लोकसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को समर्थन देने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया
बैठक में पार्षदों ने यह फैसला लिया कि वह अपनी एकजुटता बनाकर रखेंगे। अगर किसी विभाग के अधिकारियों ने काम नहीं किया तो वहां पार्षद एकत्रित होकर जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भी किसी एक पार्टी को समर्थन देंगे। आगामी बैठक में अधिक पार्षदों के शामिल होने की बात भी कही। हालांकि अब देखना यह होगा कि एकजुटता कितने दिन चलेगी।


पार्षद जनस्वास्थ्य विभाग से भी परेशान है। बारिश के दिनों में तो और भी ज्यादा परेशानी होगी। विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्हें सीवरेज लाइन में सफाई के लिए कहेंगे। - रमेश सिसोदिया, पार्षद


विधायक अपने चहेतों को खुश कर रहे हैं। उनके वार्डों के काम हो जाते हैं। अन्य वार्डों के काम में दखल दिया जाता है। जब पार्टी के पदाधिकारी आएंगे तो उनके समक्ष मुद्दा उठाएंगे। - कृष्ण सैनी, पार्षद



मैं बिना किसी पक्षपात के काम करवाता हूं। पार्षदों से पूछता हूं। कोई नाराजगी हो या फिर किसी का काम रुका हो तो मुझे बताएं। मैं परिषद में नाजायज बिल पास नहीं होने दूंगा। - विनोद भयाना, विधायक, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed