फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Missing for 12 days, Rajendra's body found in village primary school premises

12 दिनों से लापता राजेंद्र का शव गांव के ही प्राइमरी स्कूल परिसर में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Missing for 12 days, Rajendra's body found in village primary school premises
हांसी। राजेंद्र के परिजनों के बयान लेती हुई पुलिस। - फोटो : Hisar
हांसी। गांव बाड़ा सुलेमान से लापता राजेंद्र का शव 12 दिन बाद गांव के ही सरकारी प्राइमरी स्कूल में बनी पानी की टंकी में मिला। शुक्रवार को चौकीदार पौधों को पानी देने के लिए टंकी के पास गया तो राज खुला। परिजनों ने राजेंद्र को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बाड़ा सुलेमान निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजबीर 5 सितंबर से लापता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार सुबह राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला का चौकीदार दर्शन सिंह पौधों में पानी देने के लिए टंकी के पास पहुंचा तो बदबू आने पर स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद टंकी की जांच की तो शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

सिसाय पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश ने बताया कि राजेंद्र की 11 वर्षीय और 10 वर्षीय दो बेटियां हैं। पत्नी अनीता ने बताया कि राजेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed