फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Miscreants opened fire on two cousins in Hisar, Dhansu Road incident

Hisar: बदमाशों ने दो चचेरे भाईयों पर चलाई गोलियां, धांसू रोड की घटना; पड़ाव चौक पर गेहूं लेकर आए थे दोनों

Fri, 10 May 2024 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 May 2024 11:04 AM IST
सार

हिसार में दो चचेरे भाईयों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शहर में गेहूं उतारने के बाद दोनों चचेरे भाई टाटा एस में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। धान्सू मार्ग पर कार में सवार लोगों ने अचानक जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Miscreants opened fire on two cousins in Hisar, Dhansu Road incident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के धान्सू मार्ग पर वीरवार देर रात कार सवार बदमाशों ने टाटा एस में सवार दो चचेरे भाईयों पर फायरिंग कर दी। टाटा एस में सवार तलवंडी राणा निवासी राजन के हाथ और उसके चचेरे भाई योगेंद्र के पेट में गोली लगी। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सुबह अस्पताल में घायलों के बयान लेने के लिए पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार तलवंडी राणा निवासी राजन और उसका चचेरे भाई योगेंद्र टाटा एस में गेहूं लोड कर पड़ाव चौक के पास लेकर आए थे। रात को यहां पर गेहूं उतारने के बाद दोनों चचेरे भाई टाटा एस में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। जब वे धान्सू मार्ग पर गैस प्लांट के पास पहुंचे तो एक कार आई। कार में सवार लोगों ने अचानक जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एक गोली राजन के हाथ और एक गोली योगेंद्र के पेट में लगी। बाद में हमलवार मौके से फरार हो गए। टाटा एस में सवार योगेश घायलाें को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आया। यहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed