फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minor rise in night temperature, still five degrees below normal

रात के तापमान में मामूली बढ़त, अभी भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे

Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minor rise in night temperature, still five degrees below normal
शहर के दिन के तापमान में रविवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और यह लगातार दूसरे दिन भी सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। वहीं रात के तापमान में शनिवार के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन बावजूद इसके यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि चार फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा तड़के व देर रात धुंध आने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार के दिन की शुरुआत धुंध से हुई। इस दौरान दृश्यता काफी कम रही। स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को वाहनों की लाइट दिन के समय में भी ऑन रखनी पड़ी। सुबह करीब दस बजे मौसम साफ हुआ और धूप निकली। अवकाश होने के कारण लोगों ने दिनभर धूप का आनंद उठाया। इस दौरान शहर के पार्कों में भी अच्छी चहल-पहल रही। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड बढ़ गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत थी, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 48 प्रतिशत पहुंच गई।
विज्ञापन

---------------
पांच दिनों में तापमान की स्थिति
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
02 फरवरी-18.5-3.0
01 फरवरी-18.5-2.8
31 जनवरी-17.2-3.3
30 जनवरी-18.5-5.2
29 जनवरी-19.2-4.1
28 जनवरी-19.9-10.4
27 जनवरी-17.5-7.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed