फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Ranjit Chautala reached Hisar, Said Everything has meaning in politics

हिसार पहुंचे मंत्री रणजीत चौटाला: बोले- राजनीति में हर चीज का मतलब होता, इस बार मुझे तीसरे नंबर पर शपथ दिलवाई

Sun, 17 Mar 2024 02:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

हिसार पहुंचे मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेरा कद बढ़ाया है। पिछले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे पांचवें नंबर पर शपथ दिलवाई गई थी और इस बार मुझे तीसरे नंबर पर शपथ दिलवाई गई है।

विज्ञापन
Minister Ranjit Chautala reached Hisar, Said Everything has meaning in politics
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला का रविवार का हिसार की जाट धर्मशाला में स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने खुलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी है। इसलिए भाजपा हिसार लोकसभा क्षेत्र से जिस भी उम्मीदवार को टिकट दे उसे जिताना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले फूलमाला पहन कर और गुलदस्ते भेंट कर मंत्री रणजीत चौटाला का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक देश में अलग-अलग परियों की सरकार बनी है। हर चुनाव में किसी न किसी पार्टी की आंधी रही है और पिछली बार की तरह इस बार भी नरेंद्र मोदी की आंधी है। इस बार भी कहीं से यह नजर नहीं आ रहा कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने मेरा कद बढ़ाया
रणजीत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने भी मेरा कद बढ़ाया है। पिछले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे पांचवें नंबर पर शपथ दिलवाई गई थी और इस बार मुझे तीसरे नंबर पर शपथ दिलवाई गई है। राजनीति में हर चीज का मतलब होता है। 

मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
रणजीत चौटाला ने कहा कि मुझसे पूछा गया कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे तो मैंने कहा कि मुझे विधानसभा चुनाव ही लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed