{"_id":"6873f20ddac71ef7040e8d12","slug":"minister-bedi-held-talks-with-the-committee-in-ganeshs-death-case-but-no-consensus-was-reached-hisar-news-c-21-hsr1005-666594-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गणेश की मौत मामले में मंत्री बेदी ने कमेटी से की बातचीत, नहीं बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गणेश की मौत मामले में मंत्री बेदी ने कमेटी से की बातचीत, नहीं बनी सहमति
Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल हिसार में धरना देते गणेश के परिजन और सामाजिक संगठन।
हिसार। 12 क्वार्टर एरिया में छत से गिरकर गणेश की मौत मामले में रविवार को लगातार छठे दिन परिजनों व जन संगठनों का नागरिक अस्पताल में धरना जारी रहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं, कमेटी ने धरनास्थल पर ही फैसला लिया कि आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। उधर, इस मामले में मंत्री कृष्ण बेदी ने कमेटी को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन कोई सहमत नहीं बन पाई।
मंत्री बेदी ने कमेटी को बातचीत के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाया। मंत्री ने कमेटी सदस्यों से कहा कि इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया जाएगा, जो मामले की जांच करेगी, लेकिन वे पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। उधर, नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गणेश के परिजनों ने कहा कि तीन-चार पुलिस कर्मी रविवार सुबह आए और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा। परिजनों ने कहा कि कमेटी जो फैसला लेगी, वैसे ही होगा।
धरने पर बैठे लोगों को हिसार के अलावा जींद, अंबाला, नारनौंद, चंडीगढ़, राजस्थान, दादरी व भिवानी आदि स्थानों से अनुसूचित जाति वर्ग के संगठन सदस्य समर्थन देने पहुंचे। सर्व कर्मचारी संघ और जनवादी महिला समिति के सदस्य भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक हमला करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।