फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   minimum tempreature below 7 degree celcius

नवंबर में 6 वर्षों में दूसरी बार 7 डिग्री से नीचे पहुंचा रात्रि तापमान

Sat, 21 Nov 2020 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
minimum tempreature below 7 degree celcius
हिसार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 6 वर्षों में नवंबर में यह दूसरी बार हुआ है, जब रात्रि तापमान 7 डिग्री से नीचे गिरा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में यह 24 नवंबर को 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार प्रदेश में 24 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी और सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध छाई रह सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के चार प्रदूषित जिलों में हिसार
प्रदेश में प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। प्रदेश के सबसे प्रदूषित चार जिलों में हिसार भी शामिल है। हालांकि जिले में शुक्रवार को पराली जलाने कोई मामला सामने नहीं आया। शुक्रवार को चार जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। फतेहाबाद 350 के स्तर के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके बाद हिसार का 335, यमुनानगर का 329 और फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 311 रहा। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में यह 200 से अधिक दर्ज किया गया। पलवल का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 150 रहा। शुक्रवार को हिसार जिले में पराली जलने का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed