फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mill Gate Road construction case in Hisar: Dharna continues on ninth day, effigy of Chief Minister burnt

हिसार में मिल गेट रोड निर्माण का मामला: नौवें दिन भी धरना जारी, विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

Fri, 05 May 2023 01:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 01:27 PM IST
सार

हिसार मिल गेट रोड काफी चर्चाओं में रहा है। वर्ष 2015 से पहले यह रोड नगर निगम के पास था। उस समय रोड निर्माण को लेकर वार्ड के पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने 1 माह तक लगातार आंदोलन किया था। लेकिन अब फिर यहां धरना लगातार चल रहा है।

विज्ञापन
Mill Gate Road construction case in Hisar: Dharna continues on ninth day, effigy of Chief Minister burnt
मुख्यमंत्री का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मिल गेट पर रोड निर्माण में हो रही देरी के विरोध में मिलगेट संघर्ष समिति ने आज धरना स्थल पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। समिति का धरना आज नौवें दिन भी जारी रहा। समिति ने कहा कि जब तक रोड का निर्माण शुरू नहीं होता तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा। धरने को काफी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक संगठन इस धरने को अपना समर्थन दे चुके हैं।

विज्ञापन


हिसार संघर्ष समिति आज शाम को करेगी अर्धनग्न प्रदर्शन
उधर हिसार संघर्ष समिति का आमरण अनशन भी आज जारी है। समिति प्रधान जितेंद्र श्योराण 5 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। समिति आज शाम 7:00 बजे इसी मुद्दे को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेगी। इस रोड के निर्माण को लेकर समिति पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है। जितेंद्र श्योराण ने कहा कि शहर के विधायक, मेयर व जिला प्रशासन कोई भी इस रोड को लेकर गंभीर नहीं है जबकि शहर की जनता को इस कारण से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काफी चर्चाओं में रहा है यह रोड
मिल गेट रोड इससे पहले भी काफी चर्चाओं में रहा है। वर्ष 2015 से पहले यह रोड नगर निगम के पास था। उस समय रोड निर्माण को लेकर वार्ड के पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने 1 माह तक लगातार आंदोलन किया था। तब नगर निगम में बजट के अभाव में रोड निर्माण करने में असमर्थता जाहिर की थी तो तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव डॉक्टर कमल गुप्ता ने इस रोड को मार्केट कमेटी के हवाले करवा दिया था। फिर मार्केट कमेटी ने इस रोड का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में काफी रोष
मगर जल्द ही रोड दोबारा से टूट गया। इस मामले की विजिलेंस जांच हुई तो ठेकेदार सहित कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी। इसके बाद फिर से रोड निर्माण की मांग उठने लगी तो अब यह रोड बीएंडआर को दे दिया गया। इसके बाद विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता ने अपने ग्रांट से इस रोड के लिए बजट उपलब्ध करवाया। इसके बाद विभाग ने रोड निर्माण को लेकर पोर्टल के माध्यम से टेंडर भी लगाया। मगर टेंडर खुलने के 1 माह बाद भी रोड का निर्माण शुरू नहीं हो सकता है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed