फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medical stores sealed

मेडिकल स्टोर किया सील

Fri, 18 Apr 2014 12:26 AM IST
hisar
hisar Updated Fri, 18 Apr 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। विभाग की टीम को स्टोर पर प्रतिबंधित दवा रखने की सूचना मिली थी। छापामार टीम में ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण और रजनीश धारीवाल शामिल थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात करीब दस बजे सिविल अस्पताल के सामने स्थित अजय मेडिकल स्टोर पर गर्भपात कराने की एक एमटीपी किट पाई गई है, जोकि प्रतिबंधित दवा होती है, जिसे डॉक्टर की परमिशन के बगैर स्टोर पर नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन


इसका रिकॉर्ड भी रखा जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर यह छापामार कार्रवाई की है। ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण का कहना है अजय मेडिकल स्टोर पर एक एमटीपी की किश्त बरामद हुई है, जोकि प्रतिबंधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और शुक्रवार को मामले की जांच की जाएगी।

करीब दो सप्ताह पूर्व सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक भ्रूण मिला था। एक भ्रूण बृहस्पतिवार को मिलगेट एरिया में मिला। इन दोनों घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।

मुलतानी चौक एरिया कसाबां मोहल्ले में पांच माह का कन्या भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गई। अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने खून से सने कन्या भ्रूण को सड़क पर फेंक दिया।

भ्रूण के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। मोहल्ले वासियों को मामले के बारे में सुबह पता चला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया।

मुलतानी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कसाबां मोहल्ले में किसी ने कन्या का भ्रूण फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल लेकर गई। भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया गया है।


भ्रूण कन्या का था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी राकेश ने बताया कि किसी महिला ने हो सकता है इसे देर रात फेंका हो। भ्रूण के ऊपर से कई वाहन भी गुजर चुके थे।

पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed