फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A massive campaign for organ donation awareness will be conducted in the district.

Hisar News: अंगदान जागरूकता के लिए जिले में चलेगा व्यापक अभियान

Tue, 15 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A massive campaign for organ donation awareness will be conducted in the district.
हांसी। जिले में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक अभियान चलाएगा। अभियान के तहत नागरिकों को अंगदान की प्रक्रिया, चिकित्सकीय नियमों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने कहा कि अंगदान मानवता की ऐसी मिसाल है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने निधन के बाद भी कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दाता आठ जिंदगियां बचा सकता है। अभियान के दौरान जीवित और मरणोपरांत अंगदान की प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई जाएगी। हृदय, फेफड़े, लिवर, किडनी, अग्न्याशय और आंत के साथ कॉर्निया, त्वचा, हड्डी और हृदय वाल्व जैसे ऊतकों का भी दान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों को ब्रेन-स्टेम डेथ, अंगदान की चिकित्सकीय प्रक्रिया और इससे जुड़े नियमों की प्रमाणिक जानकारी देकर भ्रांतियां दूर की जाएंगी। नागरिक अस्पतालों, उपमंडल नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पोस्टर, स्टैंडी, दीवार लेखन और ब्रोशर के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां होंगी। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताएं तथा ब्लॉक और पंचायत स्तर पर अंगदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से भी जागरूकता फैलाई जाएगी। नागरिक राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) के आधिकारिक पोर्टल notto.mohfw.gov.in पर अंगदान का संकल्प ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। जानकारी और सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-11-4770 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed