फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MBBS students protest against bad food in the mess and stop tiffin service from outside

Hisar News: मेस में खराब खाने और बाहर से टिफिन सर्विस बंद करने के विरोध में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
MBBS students protest against bad food in the mess and stop tiffin service from outside
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने मेस के खाने की खराब गुणवत्ता व बाहर से टिफिन सर्विस बंद करने के विरोध में वीरवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जिद पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बताया कि वह दो दिनों से भूखे बैठे हैं। पिछले महीने से मेस को ठेके पर दे दिया था। उस समय भी 2 दिन तक धरना प्रदर्शन चला था। तब कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि मेस ठेके पर ही चलेगी और खाने की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। विद्यार्थी टिफिन सिस्टम से भी खाना मंगवा सकते हैं। मगर मेस के अच्छी गुणवत्ता का खाना नहीं मिल रहा। मेस का ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। पिछले 2 दिनों से कॉलेज प्रशासन ने टिफिन सर्विस पर भी रोक लगा दी है। प्रशासन से बार-बार आग्रह भी किया, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। आखिरकार उन्हें मजबूरीवश धरना प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान थाना प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन




विद्यार्थी मेस के खाने से संतुष्ट : निदेशक

मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा व प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थी मेस के खाने की गुणवत्ता से संतुष्ट है। सिर्फ 2 विद्यार्थी ही खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं, बाकी सभी विद्यार्थी मेस का ही खाना खा रहे हैं। उन दो विद्यार्थियों के अभिभावकों से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed