फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married young man made the teenager drink poisonous substance by pressurizing the marriage

शादीशुदा युवक ने शादी का दबाव बनाकर किशोरी को पिलाया जहरीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Married young man made the teenager drink poisonous substance by pressurizing the marriage
हिसार। शादी से इनकार करने पर एक युवक ने जिले के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। तबियत बिगड़ने पर पीड़िता को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। शहर निवासी एक युवक बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। वह एक बच्ची का पिता भी है। आरोप है कि युवक उस पर एक साल से शादी के लिए दबाव बना रहा है। शनिवार सुबह जब वह अपनी माता के साथ खेत में काम कर रही थी तो आरोपी वहां पहुंचा और उसके मुंह में शीशी से जहरीला पदार्थ उड़ेल दिया। पीड़िता ने धक्का मारकर उसे दूर किया, लेकिन जहरीले पदार्थ की कुछ बूंदें उसके मुंह में चली गई। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी की मां और चाची उसकी शादी के लिए रिश्ता करने घर आई थी, जिस पर उसकी मां ने रिश्ता करने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने कहीं से उसका नंबर लेकर उसे फोन किया और उसे शादी का दबाव डाला। आरोपी ने उसके घर में आकर उसकी सात साल की बहन को चाकू दिखाकर डराया। आरोप है कि आरोपी ने उसे डरा धमकाकर उससे करीब 80 हजार रुपये और आभूषण भी ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed