फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manhat and policeman clash, ruckus on asking for gun license

बंदूक का लाइसेंस मांगने पर मंहत और पुलिस कर्मी में नोंक-झोंक, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Manhat and policeman clash, ruckus on asking for gun license
हिसार। शहर के राजगुरु मार्केट में बंदूक का लाइसेंस दिखाने की बात को लेकर पुलिस कर्मचारियों और एक महंत के बीच नोक-झोंक हो गई। काफी देर तक दोनों तरफ से कहासुनी होती रही। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस कर्मचारी महंत को लाइसेंस दिखाने की बात कह रहे थे। पता चलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महंत को थाने लेकर आए। यहां पर महंत ने लाइसेंस दिखाया और उसके बाद उसे जाने दिया।
विज्ञापन

उपचुनाव में जमा कर रहे है असलाह
आदमपुर में उपचुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को लाइसेंसी असलाह जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सभी थाना प्रभारी लाइसेंस धारकों को अपने अपने हथियार जमा करवाने को बोल रहे हैं। शनिवार शाम को शहर थाना में तैनात पुलिस कर्मचारी राजगुरु मार्केट में गश्त पर थे। वहां एक महंत 12 बोर की बंदूक लेकर आया। पुलिस कर्मियों ने उनको रोककर लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। मामले का पता चलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कांशीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महंत को थाने में ले गए। महंत के एक परिचित इंस्पेक्टर भी सादे कपड़ों में थाने पहुंच गए। थाने के अंदर महंत ने लाइसेंस दिखाया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कांशीराम का कहना है कि महंत ने बंदूक का लाइसेंस दिखा दिया था। उसके बाद नाम-पता लिखकर उनको छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed