फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   luvasta meeting, meeting today, emergency meeting, hisar

लुवास्ता की जरनल बॉडी मीटिंग से पहले आपातकालीन मीटिंग आज

Sun, 21 Aug 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Sun, 21 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
luvasta meeting, meeting today, emergency meeting, hisar
लुवास - फोटो : bureau
लुवास्ता के अध्यक्ष डॉ. जगबीर रावत ने 26 अगस्त को बुलाई गई मीटिंग से पहले 22 अगस्त को आपातकालीन मीटिंग बुला ली है। कार्यकारिणी की आपातकालीन मीटिंग सोमवार शाम साढे़ तीन बजे होगी।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यकारिणी की आपातकालीन मीटिंग में सचिव अशोक मलिक से जवाब तलब किया जाएगा।

लुवास्ता कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 5-6 उपस्थित होने पर मीटिंग की जा सकेगी। मीटिंग में लुवास्ता प्रेसिडेंट डॉ. जगबीर रावत की ओर से सचिव अशोक मलिक की ओर से लगाए गए सभी आरोपों पर लिखित जवाब मांगा जाएगा। सचिव की ओर से स्पष्टीकरण का जवाब देने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. जगबीर रावत ने कहा कि उन्होंने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को भी पत्र लिखा है। लुवास्ता की एक मीटिंग शनिवार को भी आयोजित हुई थी, जिसमें लुवास के कैंपस को लेकर मंथन किया गया था। बताया जा रहा है कि अधिकतर सदस्यों ने एक हजार एकड़ में कैंपस के प्रस्ताव पर सहमति दी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से भी आरडीएस के एक हजार एकड़ जमीन में लुवास कैंपस के प्रस्ताव पर गंभीरता से मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे प्रेसिडेंट
लुवास्ता के प्रेसिडेंट डॉ. जगबीर रावत ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान उनके स्टूडेंट रहे हैं। हरियाणा के हितों को लेकर वह काफी गंभीर है। प्रेसिडेंट ने कहा कि प्रदेश व देश हित के लिए वह संजीव बालियान से मिलेंगेे। इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी देंगे।


संजीव बालियान को दिया था प्रस्ताव
लुवास्ता प्रेसिडेंट जगबीर रावत ने बताया कि 19 नवंबर 2015 को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान को लुवास को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया था। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री को यह भी बताया कि किस तरह से सेंट्रल का दर्जा दिया जा सकता है। इससे प्रदेश व देश को कितना फायदा होगा। यह जानने के बाद कृषि मंत्री संजीव बालियान ने इस मामले में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed