{"_id":"6599af0c44ea679c960ae996","slug":"luvas-professors-received-awards-in-seminars-hisar-news-c-21-hsr1020-294996-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लुवास के प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पाए पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लुवास के प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पाए पुरस्कार
Sun, 07 Jan 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भारत की एसवीबीबीआई सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन और मल्टीओमिक्स: जीव चिकित्सक अनुसंधान में चुनौतियां और संभावनाए” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, पशु चिकित्सा जैव रसायन विभाग, आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली में आयोजित हुई। इस संगोष्ठी में पशु चिकित्सा जैव रसायन विभाग लुवास की संकाय सदस्य डॉ. शालिनी शर्मा, और डॉ. सुरभि ने भाग लिया और विभिन्न मौखिक सत्रों में अपना रिसर्च का काम प्रस्तुत किया। डॉ. शालिनी शर्मा ने पशु रोग निदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुरभि को हरियाणा से एकत्र किए गए हायलोमा एनाटोलिकम टिक्स में डेल्टामेथ्रिन और कूमाफोस के प्रतिरोध में एंजाइमों की भूमिका और मवेशियों और भैंसों के दूध में दैहिक कोशिका गणना और लैक्टेट डिहाइड्रोजनेज का आकलन विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए पुरस्कार मिला। डॉ. सुरभि ने नई पीढ़ी के टीके और डायग्नोस्टिक्स के माध्यम से पशु स्वास्थ्य को बढ़ाना पर मौखिक तकनीकी सत्र में एक प्रतिवेदक के रूप में भी काम किया। इसके साथ ही कुलपति प्रो. डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने उन्हें उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इसके अलावा पशुचिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. गुलशन नारंग और अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन
