{"_id":"67aa496870c2a130db0fae74","slug":"lover-killed-husband-due-to-illicit-relations-with-woman-hisar-news-c-21-hsr1013-563660-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला से अवैध संबंधाें के चलते प्रेमी ने कर दी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला से अवैध संबंधाें के चलते प्रेमी ने कर दी पति की हत्या
Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। गांव खेदड़ निवासी करण ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शहर के वार्ड-14 निवासी 24 साल के राजकुमार की हत्या कर दी। आरोप है कि करण के राजकुमार की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। राजकुमार का शव हांसी मार्ग पर बरवाला ब्रांच नहर में बाइक से बंधा हुआ मिला है। राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी ने रविवार को अपने पति की गुमशुदगी की रिपाेर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। राजकुमार की हत्या शनिवार रात काे की गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी तनुज शर्मा ने बताया कि राजकुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और फिलहाल यहां वार्ड-14 में रह रहा था। रविवार काे पति राजकुमार की गुमशुदगी की रिपाेर्ट लक्ष्मी ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की ताे पुलिस की जानकारी में आया कि लक्ष्मी के गांव खेदड़ के एक लड़के से अवैध संबंध हैं। इस पर पुलिस ने उसे राउंडअप कर लिया। खेदड़ निवासी करण से पुलिस ने पूछताछ की ताे उसने राजकुमार का मर्डर करना कबूल कर लिया। करण ने इस दाैरान पुलिस काे बताया कि दाे अन्य लाेगाें के साथ मिलकर उसने वारदात काे अंजाम दिया था।
दूध बेचने का काम करता था राजकुमार
राजकुमार पिछले कुछ माह से दूध बेचने का काम करता था। करण ने शनिवार काे राजकुमार काे खेत में बुला लिया व उसे अपने साथियाें के साथ मिलकर नहर में गिरा दिया। करण ने पुलिस काे बताया कि राजकुमार काे दाे लाेगाें ने पकड़ लिया व बाइक से बांध दिया और उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए करण से जब पुलिस ने पूछताछ की ताे उसकी निशानदेही पर राजकुमार के शव काे बरामद कर लिया गया।