फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lover couple Murder in hisar of Haryana, both had got married a few days ago Murder of bride and groom

Lover Couple Murder: हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी युगल की हत्या, कुछ दिन पहले ही की थी शादी

Mon, 24 Jun 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

Bride And Groom Murder: हरियाणा से सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी।

विज्ञापन
Lover couple Murder in hisar of Haryana, both had got married a few days ago Murder of bride and groom
Lover Couple Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार से सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले प्रेमी युगल की शादी हुई थी। मौके से छह खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लाला हम चंद जैन पार्क में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार, सुबह 9 बजे के करीब लाला हुक्म चंद जैन पार्क में एक प्रेमी जोड़े की हत्या की गई है। प्रेमी युगल ने कुछ दिन पूर्व शादी की थी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रेमी युगल की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या की है। गोली की आवाज सुनकर पार्क में दहशत फैल गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रेमी युगल के बार में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक तेजवीर गांव बडाला का रहने वाला था। लड़की हांसी के आस-पास के गांव की बताई जा रही है। पुलिस की टीम इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर सबूत जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों को सात से आठ गोली दोनों को मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed