फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lok Sabha Elections: Police will be ready at 21 checkpoints, if you carry cash above Rs 50 thousand, you will have to give account.

लोकसभा चुनाव : 21 नाकों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, 50 हजार से ऊपर नकदी लेकर चले तो देना होगा हिसाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Police will be ready at 21 checkpoints, if you carry cash above Rs 50 thousand, you will have to give account.
हिसार। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार से अंतर जिला स्तर पर 21 नाके लगाए जाएंगे, सभी जगह पुलिस अधिकारी तैनात होंगे। जिले की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखी जाए ताकि अवैध शराब, हथियार और धन आदि का प्रवेश न हो सके। वहीं, 50 हजार से ऊपर धनराशि साथ ले जाने पर संबंधित व्यक्ति को साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने पर नकदी को जब्त किया जा सकता हैै। शराब की डिस्टलरी की वीडियोग्राफी होगी, वहां निकलने वाली शराब की हर एक बोतल का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने चुनाव आचार संहिता की अनुपालना को लेकर आरओ, एआरओ, सेक्टर अधिकारी, कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। जिले में स्थापित किए गए 1305 बूथों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय, व्हील चेयर, साफ-सफाई, फर्नीचर का प्रबंध सुनिश्चित करें। सेक्टर अधिकारियों को सेक्टर प्लान बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक रैलियों व प्रचार सामग्री चस्पा करने के लिए स्थलों को निर्धारण कर सूची भिजवाना सुनिश्चित करें। जिले में 103 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। हर एक सेक्टर ऑफिसर के क्षेत्र में 10 से 12 बूथ होंगे। सेक्टर ऑफिसर अपने एरिया का पूरा प्लान तैयार करेगा। जिले के सभी राशन डिपो, बसों, अस्पतालों पर मतदाता जागरुकता पोस्टर, बैनर लगाए जाएंगे। जहां मतदान प्रतिशतता राष्ट्रीय औसत से कम रही है, वहां अन्य जागरुकता गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा। स्थानीय लघु सचिवालय के पास मतदान जागरुकता के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक पृष्ठभूमि वालों की निगरानी रखें : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे थाना स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों की पहचान कर निगरानी रखें। बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा कराने होंगे। इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
प्रत्याशी खर्च कर सकेगा 95 लाख
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 95 लाख रुपये की राशि खर्च कर सकते हैं। पार्टी की ओर से किए जाने वाले खर्च को लेकर कोई सीमा नहीं है। चुनाव खर्च के आंकलन को टीमों का गठन किया गया है। जो हर एक प्रत्याशी की जनसभा से लेकर हर एक खर्च की निगरानी करेंगी।
सी-विजिल एप पर करें शिकायत, 100 मिनट में होगा एक्शन
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग की ओर से जारी किए सी-विजिल एप पर कर सकते हैं। इस एप पर कोई भी नागरिक वीडियो व ऑडियो बनाकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन बारे पोस्ट डाल सकता है। शिकायत मिलने पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर संबंधित अधिकारी ने तय समय में कार्रवाई नहीं की तो उच्च अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच जाएगी।
भड़काऊ ब्यान सोशल मीडिया पर डाले तो होगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर धर्म, जाति पर आधारित हेट स्पीच या समाज में दुर्भावना पैदा करने वाली कोई भी पोस्ट डालता है, तो उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सोशल मीडिया के कंटेंट पर नजर रखने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। हर एक विधानसभा स्तर पर ऐसी टीम होगी। टोल फ्री नंबर 1950 पर चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

जिले में चार क्रिटिकल बूथ
जिले में 4 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जिले में संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथ अब नहीं बनाए जाएंगे। जिन बूथ पर एक ही प्रत्याशी को 70 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हों या हिंसा हुई ऐसे बूथ को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed