फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loharu's longest Sora distributorship will be rebuilt with Rs 36 crore and Mandholi minor with Rs 2.75 crore

सोरा डिस्ट्रीब्यूट्री व मंढोली माइनर के लिए 38.75 करोड़ मंजूर : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Loharu's longest Sora distributorship will be rebuilt with Rs 36 crore and Mandholi minor with Rs 2.75 crore
सिवानी मंडी। लोहारू की सबसे लंबी नहर सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 36 करोड़ और मंढोली माइनर के लिए 2.75 करोड रुपये की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन नहरों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, किसानों ने इसके लिए मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कोई नहर, माइनर, सब माइनर को पुनर्निर्माण के बिना नहीं रहने दिया जाएगा। किसान के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना और यहां के किसान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। हाल में ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलकर खरीफ 2021 की खराब हुई फसलों का लंबित करीब 150 करोड़ का मुआवजा मंजूर करवा दिया है, जो जल्द ही किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बताया कि लोहारू की सबसे लंबी नहर सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी 160 बुर्जी की लंबाई है और 36 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी लोहारू कैनाल से निकलती है। सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण से करीब 35 गांव लाभान्वित होंगे। एसडीओ परमवीर सिंह ने बताया कि मंढोली माइनर के पुनर्निर्माण के लिए भी सरकार ने 2.75 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इस माइनर की 20 बुर्जी की लंबाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed