फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   LLB student's brother murdered in house dispute

मकान के विवाद में मायके में रह रही एलएलबी छात्रा की भाई ने की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
LLB student's brother murdered in house dispute
घटनास्थल से बरामद हथियार दिखाता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सेक्टर-14 में शाम करीब साढ़े 8 बजे मकान के विवाद में एक युवक ने अपनी सगी बहन को जान से मार दिया। मृतका एलएलबी की छात्रा थी, पति से विवाद के कारण मायके में ही रह रही थी। 30 वर्षीय नीलू सिक्का हिसार की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने लकड़ी की फट्टी से वार कर उसकी हत्या की। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। वहीं डीएसपी जोगिंद्र शर्मा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि जब तक वह मौके पर पहुंची तब तक महिला को परिजन व पड़ोस के लोग नागरिक अस्पताल ले जा चुके थे, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाई-बहन में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान युवक ने उस पर फट्टी से हमला किया तो वह सीढ़ियों में गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला नीलू का उसके भाई से ही मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान को लेकर ही भाई का बुधवार को विवाद हुआ और उसने घर में बंदरों को भगाने के लिए रखी लकड़ी की फट्टी से वार कर बहन की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की हो चुकी तीन शादियां
पुलिस के अनुसार नीलू और उसके भाई का मकान को लेकर करीब 2 साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर वह पुलिस से भाई के मारपीट करने की शिकायत कर चुकी थी। नीलू की तीन शादियां हो चुकी थी। तीनों मामलों में वह पति व ससुराल वालों पर केस दर्ज करवा चुकी थी। वर्तमान में वह एलएलबी कर रही थी। साथ ही कोर्ट में प्रैक्टिस भी करती थी।
दिन में घर से आ रही थी झगड़े की आवाज
नीलू को बुधवार दोपहर को कोर्ट में किसी मामले में देखा गया था। बताया जाता है कि उसने एलएलबी कर रही थी, लेकिन बार काउंसिल में उसका रजिस्ट्रेशन नहीं था। पड़ोसी युवक ने बताया कि दिन में उनके मकान से झगड़े की आवाजें आ रही थी। घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। घर को पुलिस ने बंद करवाकर पीसीआर तैनात कर दी है। आरोपी की पत्नी अपने बच्चे के साथ भाई के घर चली गई है।
दोनों भाई-बहन में विवाद चल रहा था। युवक ने फट्टी से वार कर हत्या की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, लॉ एंड आर्डर, हिसार
पड़ोसी बोले - आधे घंटे तक तड़पती रही नीलू
पड़ोसियों एवं प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम करीब साढ़े 7 बजे नीलू के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकल कर देखा तो नीलू का भाई उसे किसी लकड़ी की फट्टी से बेरहमी से पीट रहा था। वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी, मगर कोई भी पड़ोसी उसे बचाने नहीं जा रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर भी कॉल की, लेकिन नंबर नहीं लग सका करीब आधे घंटे तक नीलू तड़पती रही। बाद में खुद उसके भाई ने पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। तब कहीं जाकर नीलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सुबह भी घर आई थी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि बुधवार सुबह भी मकान को लेकर भाई और बहन के बीच झगड़ा हुआ था। नीलू मामले की शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी पर पहुंच गई। सूचना पाकर पुलिस घर आई और दोनों को समझा कर चली गई थी। देर शाम फिर से भाई और बहन में विवाद हो गया। भाई का कहना था कि वह पुलिस को क्यों लेकर आई है। यदि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद नीलू की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि भाई और बहन के बीच झगड़ा होता रहता था। बुधवार को उनके पास शिकायत नहीं आई, जबकि पड़ोस में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि झगड़ा होने के बाद पुलिस करीब आधे घंटे तक नीलू के मकान पर रही थी।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची शहर थाना पुलिस।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची शहर थाना पुलिस।- फोटो : Hisar

घटनास्थल पर बिखरा खून व जांच करते पुलिस कर्मचारी।

घटनास्थल पर बिखरा खून व जांच करते पुलिस कर्मचारी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed