{"_id":"619fdbda179e1820551e1ed5","slug":"llb-student-neelu-suffered-a-severe-head-injury-in-three-places-even-half-of-the-brain-had-come-out-hisar-news-hsr617813745","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी छात्रा नीलू के सिर में तीन जगह लगी गहरी चोट, दिमाग का आधा हिस्सा तक निकल आया था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी छात्रा नीलू के सिर में तीन जगह लगी गहरी चोट, दिमाग का आधा हिस्सा तक निकल आया था बाहर
विज्ञापन
मृतका नीलू सिक्का। फाइल फोटो
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-14 में फट्टी से वार कर एलएलबी की छात्रा नीलू सिक्का की हत्या के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम कराने में वीरवार को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे तक कोई परिजन या रिश्तेदार अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बाद मृतका नीलू की भाभी व भाभी का भाई भगत सिंह चौक निवासी नोमिश नागरिक अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सौंप दिया।
चिकित्सकों के अनुसार नीलू सिक्का के सिर पर तीन जगह गहरी चोट के निशान मिले हैं। चोट के कारण उसके दिमाग का आधा हिस्सा भी बाहर निकल चुका था। नीलू का अंतिम संस्कार किसी संस्था ने कराया है। याद रहे कि बुधवार शाम करीब साढ़े 8 बजे मकान के विवाद में सेक्टर-14 निवासी नीलू की फट्टी मारकर उसके भाई ने हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया था।
जालंधर निवासी चिकित्सक से चल रहा था तलाक का केस
पुलिस के अनुसार नीलू सिक्का ने तीन शादियां की थीं। इनमें से एक दिल्ली, दूसरी किसी अन्य जगह व तीसरी शादी जालंधर निवासी एक चिकित्सक से की थी। चिकित्सक से तलाक का केस अदालत में विचाराधीन था। वहीं सूत्रों ने बताया कि नीलू का कई लोगों के साथ झगड़ा था। यहां तक कि उसने एक बार मजिस्ट्रेट से भी बहस की थी। इसको लेकर नीलू के खिलाफ केस दर्ज करने तक के आदेश हुए थे।
विज्ञापन
आरोपी भाई को आज अदालत में किया जाएगा पेश
हालांकि पुलिस ने एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है, लेकिन नीलू की हत्या का आरोप उसके भाई पर लगने पर पुलिस ने आरोपी भाई को बुधवार रात ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस के अनुसार नीलू के भाई की गिरफ्तारी वीरवार रात या शुक्रवार को दिखाई जाएगी। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।आरोपी की गिरफ्तारी दिखाने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
पार्षद प्रतिनिधि को फोन पर पुलिस ने बुलाया
पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया ने बताया कि नीलू के शव को लेने के लिए जब कोई नहीं आ रहा था तो पुलिस ने उन्हें फोन किया। उन्हें नागरिक अस्पताल में बुलाया गया। इसके बाद नोमिश के पहुंचने पर पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद संस्था की तरफ से ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
एक साल से घर पर ही प्रेक्टिस कर रही थी नीलू
पुलिस ने बताया कि नीलू एक साल से घर पर ही एलएलबी की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि नीलू और उसके भाई के बीच मकान को लेकर लंबे समय से विवाद था। मकान को दो हिस्सों में बांटा हुआ था। एक हिस्से में नीलू व दूसरे हिस्से में उसका भाई परिवार सहित रहता था। उसके बाद भी दोनों में मकान को लेकर विवाद था।
पोस्टमार्टम के लिए कोई वारिस नहीं मिल रहा था। बाद में मृतका की भाभी व उसका भाई आए थे। दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआई सत्यवान, शहर थाना, हिसार