फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   light

बिजली कटों ने शहरवासियों की रात की नींद और दिन का चैन छीना

Sun, 07 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
light
शहर में दिनभर लग रहे बिजली कटों ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है। इन कटों की वजह से लोग न दिन में आराम कर पा रहे हैं और न ही रात को सही ढंग से सो पा रहे हैं। इसके अलावा फॉल्ट भी बढ़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी फॉल्ट दूर नहीं किया जा रहा है। यही नहीं कटों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि दिन में कई-कई घंटों के कट लगाए जा रहे हैं। गर्मी के साथ बिजली कटों ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सुबह चार घंटे तक आधे शहर की बिजली रही बंद
शनिवार को अवकाश था। मगर सुबह-सुबह छह बजे बिजली कट लगने से लोगों की नींद खराब हो गई। यही नहीं करीब चार घंटे बाद 10 बजे बिजली व्यवस्था सुचारु हुई। लोगों का आरोप है कि निगम ने बिना किसी सूचना के यह कट लगाया है। हालांकि इस बारे में निगम अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस की वजह से शहर के 15 सब स्टेशनों (11केवी) से बिजली सप्लाई बंद रखी गई है, इनमें मॉडल टाउन, हरियाणा ट्यूब, दुर्गा कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, विनोद ऑयल मिल, अर्बन इस्टेट, हरियाणा ऑयल मिल, उद्योग नगर, जिंदल इंडस्ट्रीज, पटेल नगर, एचएयू ओल्ड, न्यू सेंट्रल जेल, रेलवे रोड व सब्जी मंडी सब स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों बोले- बिना बताए लगाए जा रहे हैं कट
शहरवासियों का कहना है कि निगम द्वारा बिना बताए कट लगाए जा रहे हैं। शक्ति नगर निवासी पवन ने बताया कि उनकी कॉलोनी में हर डेढ़ से दो घंटे बाद कट लगता है। इस कारण से इनवर्टर भी सही ढंग से चार्ज नहीं पाते, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। बैंक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें एरिया में काफी कट लगते हैं। रविवार रात को एक घंटा कट लगा था। अब सुबह भी चार घंटे लाइट नहीं थी।

घंटों बाद हो पाता है समस्या का समाधान
कटों के अलावा फॉल्ट ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। कर्मचारी भी घंटों तक फॉल्ट ठीक नहीं करते। मुल्तानी चौक निवासी प्रथम ने बताया कि उनके एरिया में हर दूसरे-तीसरे दिन या तो तार टूट जाता है या फिर फ्यूज उड़ जाता है। कर्मचारियों को इस बारे में अवगत कराने के बाद भी घंटों बाद समस्या का समाधान होता है। पार्षद भीम महाजन ने बताया कि शांति नगर के पास एक बिजली का खंभा जर्जर हालत में खड़ा है। वह इसे लेकर कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
शहर की बिजली व्यवस्था की हालत बुरी है। आम जन को इससे काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर हम सोमवार को एसई से मिलेंगे।
- जितेंद्र श्योराण, प्रधान, हिसार संघर्ष समिति
लोड दिनोंदिन बढ़ रहा है। लोग ट्रांसफार्मर लगाने नहीं देते। हालांकि फिर भी समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- सतीश कुमार, एक्सईएन, दक्षिण हरियाण बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed