फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Licenses of seven medical store operators suspended, show cause notices issued to 14

Hisar News: सात मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निलंबित, 14 को कारण बताओ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Licenses of seven medical store operators suspended, show cause notices issued to 14
हिसार। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा की अध्यक्षता में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिला औषधि नियंत्रक ने बताया कि मार्च माह में 54 मेडिकल स्टोर की जांच की गई। रिकॉर्ड का मिलान न होने पर 14 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया। इसके अलावा सात मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। दवा विक्रेताओं को ड्रग्स एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के 101 गांव नशा मुक्त घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए व जिले में नशे की डिमांड व सप्लाई पर रोक लगाई जाए। जिले में नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों की मैपिंग कर एनडीपीएस के प्रत्येक केस की समीक्षा की जाए। इसके अलावा नशा मुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के 1041 सरकारी व निजी स्कूलों में ‘धाकड़ क्लब’ का गठन कर पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता करवाई जाती हैं।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने डी-एडिक्शन सेंटरों की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्हाेंने बताया कि नागरिक अस्पताल स्थित ड्रग्स डी-एडिक्शन सेंटर, परिवर्तन अस्पताल और सेवा सदन डी-एडिक्शन सेंटर का निरीक्षण किया, जिसमें केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रहीं सेवाओं और पुनर्वास की स्थिति का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed