फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Leap year: 3 sons and a daughter born in civil hospital

लीप वर्ष : नागरिक अस्पताल में 3 बेटे और एक बेटी ने लिया जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Leap year: 3 sons and a daughter born in civil hospital
हिसार। चार साल बाद आने वाले लीप वर्ष की 29 फरवरी को नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में चार बच्चों ने जन्म लिया। ये सभी बच्चे अपना जन्मदिन अब 2028 में ही मना सकेंगे। हालांकि उनके माता-पिता के चेहरे पर स्पेशल-डे की खुशी साफ नजर आई। अस्पताल में वीरवार को तीन लड़कों और एक लड़की का जन्म हुआ।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में भर्ती गीता ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते घरवाले सुबह ढाई बजे अस्पताल लेकर आए थे। 4 बजे लड़की को जन्म दिया। उनके पति खेतीबाड़ी करते हैं। बेटी के जन्म पर घर में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि हर साल बेटी का जन्म दिवस मनाएंगे। जिस साल लीप वर्ष आएगा उस साल 29 फरवरी को बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। पुष्पा ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी को प्रसव पीड़ा के चलते बुधवार रात साढ़े 11 बजे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वीरवार सुबह 3 बजे बेटी ने लड़के को जन्म दिया। पिंकी के पति अकुंश ने बताया कि हम हर साल अपने बच्चे का जन्मदिन मनाएंगे। हमें यह लीप वर्ष याद रहेगा मगर अगले लीप वर्ष पर हम बेटे का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाएंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा के चलते सुबह नागरिक अस्पताल लेकर आए थे। 5 बजकर 40 मिनट पर पत्नी ने लड़के को जन्म दिया। नवजात की नानी ने बताया कि 28 फरवरी या 1 मार्च को दोहते का जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed