फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Law and order completely collapsed in the state, Chief Minister responsible: Deependra Hooda

प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री जिम्मेदार : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Law and order completely collapsed in the state, Chief Minister responsible: Deependra Hooda
बास अनाज मंडी में मंच पर मौजूद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, आयोजक कुलवंत मोर व अन्य।
बास (हिसार)। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मुख्यमंत्री खट्टर में मूल अंतर यही है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपराधियों को ललकारते हुए कहा था कि या तो वे अपराध छोड़कर मुख्य धारा में आ जाएं या हरियाणा छोड़ दें, अन्यथा बख्शे नहीं जायेंगे। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकता। उन्होंने तो अपने कार्यकर्ताओं को एक सभा में कहा ‘लठ उठा लो, जेल जाने से मत डरो, नेता बनकर निकलोगे।’ जब प्रदेश का मुखिया ही ऐसी बयानबाजी कर रहा हो जिससे अपराधियों का हौसला बढ़े, तो फिर अपराध कैसे रुकेंगे।
विज्ञापन

यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गांव बास में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस नेता कुलवंत मोर ने बास की अनाज मंडी में हाथ से हाथ जोड़ो परिवर्तन रैली का आयोजन किया। जनसभा में उमड़े जन सैलाब को देखकर दीपेंद्र हुड्डा ने कुलवंत मोर की पीठ थपथपाते हुए उनको अपना पुराना साथी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 तक जो हरियाणा विकास दर, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, गरीब कल्याण की योजनाओं में नंबर एक पर था। 10 साल तक हुड्डा सरकार के समय किसी वर्ग को अपने हकों के लिए सड़कों पर आकर आंदोलन नहीं करना पड़ा। वो आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, नशाखोरी और अहंकार में नंबर एक पर और विकास दर में 17वें स्थान पर पहुंच गया है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2019 में हरियाणा में जनता से विश्वासघात कर सरकार बनाई गई। जनता ने तो भाजपा के 14 में 12 मंत्रियों को हराकर वापस घर भेज दिया था। लेकिन जजपा ने अपने मतदाताओं को धोखा देकर भाजपा को समर्थन दे दिया। ये समझौता 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन या फैक्टरियों में 75 प्रतिशत रिजर्वेशन का नहीं भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट और सरकारी महकमे आपस में बांटकर जीमने का था। दीपेंद्र हुड्डा ने हुड्डा सरकार के समय अकेले हिसार में रेल, रोड, से लेकर विकास के अनेक काम बताए। दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी और बीजेपी-जेजेपी सरकार से सवाल किया कि 10 साल में हिसार में ही एक कोई नया काम किया हो तो बताएं। चुनावी साल में ये सरकार ग्रुप डी की भर्ती निकालकर युवाओं को एक और धोखा दे रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एसडीओ भर्ती में 80 में से 78 बाहर के चयनित हुए। एसडीओ इलेक्ट्रिकल में 99 में से 77 बाहर के, असिस्टेंट प्रोफेसर टेक्निकल की लिस्ट में 156 में से 103 बाहर के चयनित हुए और अब हाल में एसडीओ पंचायत की लिस्ट में 7 में से 4 पदों पर दूसरे प्रदेश के लोगों की भर्ती कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो के संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगली दिवाली कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा के प्रत्येक बुजुर्ग को देश में सर्वाधिक 6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, इंदिरा आवास योजना के तहत 2 कमरे का मकान, कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम, हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, किसान आंदोलन में कुर्बानी देने वाले 750 किसानों के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे, हर गृहिणी को 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर, खिलाड़ियों को मान-सम्मान देंगे, नौजवानों को 2 लाख सरकारी नौकरी, हरियाणा को विकास, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और खुशहाली की पटरी पर दोबारा लाने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला, कांग्रेस नेता कुलवंत मोर, पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, चंद्र प्रकाश, बजरंग दास गर्ग, जस्सी पेटवाड़, धर्मबीर गोयत, जयसिंह पाली, ओमप्रकाश ढांडा, सतू ढांडा, रणबीर लोहान, सरपंच अनिल मोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed