{"_id":"671bda211a490dd2ca07f335","slug":"lakshya-breaks-his-own-record-and-wins-gold-medal-in-national-power-lifting-championship-hisar-news-c-21-hsr1020-492207-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लक्ष्य ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लक्ष्य ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य बीच में।
हिसार। गोवा में आयोजित हुई नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सेक्टर 1-4 के 17 वर्षीय लक्ष्य कुंडू ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस बार फिर लक्ष्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए पदक जीता है। लक्ष्य कोच राज दूहन के पास अभ्यास कर रहा है। लक्ष्य ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले गांव में शौक में बॉडी बिल्डर बनने के लिए जिम शुरू की थी। इसके बाद वह हिसार में शिफ्ट हो गए। जून 2024 में उसने 162.5 किलोग्राम में नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 173 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। लक्ष्य की इस सफलता से पैतृक खैरी में खुशी का माहौल है। अब तक लक्ष्य कई पदक हासिल कर चुका है। प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक आयोजित हुई है। लक्ष्य ने सब जूनियर वर्ग में पदक जीतकर नाम रोशन किया है। पिता राकेश कुमार आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और पीएनबी में सेवाएं दे रहे हैं।
उमरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 को
गांव उमरा में जिला हिसार तीरंदाजी संघ की ओर से 3 नवंबर को लड़कियों की जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 6 आयु वर्गों में 10 से कम, 13, 15, 17, 20 वर्ष से कम तथा 20 से ज्यादा आयु वर्ग की इंडियन राउंड, रिकर्व व कपाउंड राउंड में जो खिलाड़ी टाॅप चार में रहेंगे, उन्हें 6 से 8 नवंबर तक गुरुग्राम में होने वाली राज्य स्तरीय कन्या तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिसार जिले की टीम में भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा तीरंदाजी संघ की ओर से किया जाएगा।