{"_id":"633883caa79dc10f740c647b","slug":"kuldeep-mla-for-24-years-no-toilets-even-benches-in-schools-there-mp-sanjay-singh-hisar-news-hsr6434792130","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 साल से कुलदीप विधायक, वहां के स्कूलों में शौचालय, बैंच तक नहीं: सांसद संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 साल से कुलदीप विधायक, वहां के स्कूलों में शौचालय, बैंच तक नहीं: सांसद संजय सिंह
विज्ञापन
हिसार- बीड़ बबरान में प्राथमिक स्कूल में पहुंचे सांसद संजय सिंह, सामने फर्श पर बैठे बच्चे
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को आदमपुर विधानसभा के गांव बीड बबरान के सरकारी स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थी फर्श पर बैठे मिले। वहीं, स्कूल में शौचालय न होने पर बच्चे खुले में शौच जाते दिखे।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि24 साल से भाजपा नेता कुलदीप विधायक रहे, लेकिन स्कूलों में न शौचालय, न ही बैठने के लिए बेंच हैं। आजादी के 75 साल के बाद भी स्कूलों में विद्यार्थी फर्श पर बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, स्कूलों जैसी मूलभूत जरूरतों पर राजनीति करेगी। हम हरियाणा की तरक्की के लिए राजनीति करेंगे।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तत्काल बीड बबराण के सरकारी स्कूल में तत्काल शौचालय बनाने का काम शुरू करने की बात कही। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के प्रति सकारात्मक रवैया है। देश में दो विचारधाराओं के बीच टक्कर है। आम आदमी पार्टी जनता के हितों के लिए राजनीति करती है। जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए राजनीति करती है। भाजपा परिवारवाद और अपने मित्रों के नाम की राजनीति करती है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अनुराग ढांडा, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।