फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kuldeep Bishnoi spoiled his future by leaving Congress: Hari Singh

कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर अपना भविष्य बिगाड़ लिया- मास्टर हरि सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi spoiled his future by leaving Congress: Hari Singh
मास्टर हरि सिंह - फोटो : Hisar
हिसार। पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल और ओपी चौटाला के मीडिया एडवाइजर रहे मास्टर हरि सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही 54 वर्ष तक भजनलाल और उसके परिवार ने आदमपुर क्षेत्र में अपना वंश राज चलाया। कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर अपना भविष्य बिगाड़ लिया है। आने वाले उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई को हार का मुंह देखना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भजनलाल एवं कुलदीप इसलिए चुनाव जीते कि जनता के समक्ष वे अपने आप को मुख्यमंत्री बनने का दावा प्रस्तुत करते रहे। आज क्योंकि कुलदीप भाजपा में जा रहे हैं, मतदाता समझते हैं कि यह उनका आत्मसमर्पण है। इसलिए भविष्य में वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, यही कारण रहेगा कि उनको पराजय देखनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि वह 1991 में भजनलाल के विरुद्ध 1998 में कुलदीप बिश्नोई के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके हैं। दो बार भजनलाल और एक बार स्वयं कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़ कर देख चुके हैं। वर्ष 1977 में भजनलाल ने कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी से चुनाव लड़ा, विधायक बने देवीलाल मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। 1979 में विधायकों का समर्थन जुटाकर खुद मुख्यमंत्री बन गए।
विज्ञापन

रातों-रात जनता पार्टी से कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने थे भजनलाल
वर्ष 1980 में स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी, भजनलाल अपने साथी विधायकों के साथ उनके पास पहुंचे, कांग्रेस में शामिल होकर रातों-रात जनता पार्टी के मुख्यमंत्री से कांग्रेस के मुख्यमंत्री बन गए। 2007 में फिर कांग्रेस छोड़कर बेटे कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी बनाई। हजकां की 2009 में 6 सीट आई तो 5 विधायक कांग्रेस में चले गए। वर्ष 2014 में उनकी केवल दो सीट आई। कांग्रेस ने भजनलाल को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना हक समझने लगे, कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस छोड़कर पछताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed