फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kudo World Cup: Three players of Hansi, including the daughter of a laborer, will rain punch-kick in Japan

कूडो विश्वकप : मजदूर की बेटी समेत हांसी के तीन खिलाड़ी जापान में बरसाएंगे पंच-किक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kudo World Cup: Three players of Hansi, including the daughter of a laborer, will rain punch-kick in Japan
हांसी: खुली गाड़ी में खिलाड़ियों का विजय जुलूस निकालते खेलप्रेमी। - फोटो : Hisar
हांसी। नेशनल कूडो प्रतियोगिता में हांसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत हांसी की बेटी प्रिंसी सहित तीन खिलाड़ियों का चयन जापान में होने वाले कूडो विश्वकप के लिए हुआ है। बोघा राम कॉलोनी की बेटी प्रिंसी ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। उसके पिता रंग-रोगन कर घर चलाते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में नवदीप ने स्वर्ण, प्रिंसी ने कांस्य, निशांत ने रजत, मोहित ने रजत और विकास, रचित, इशान, पलक, मंशा ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर नवदीप, प्रिंसी, रचित का जापान में मई में होने वाले कूडो विश्वकप के लिए चयन हुआ है। पदक विजेता खिलाड़ियों का जांगड़ा धर्मशाला आमटी झील के पास सम्मान किया गया। बख्शी ठकराल ने कहा कि आज इन सभी खिलाड़ियों ने हांसी का नाम ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अकादमी से अमित मोर, कुलदीप जांगड़ा, नरेश कुमार, प्रेम कुमार, अशोक, अशोक कुमार, कोच संजय वर्मा, वर्षा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़, केएल ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजेता का किया स्वागत
सभी खिलाड़ियों का पदक लाने पर जांगड़ा धर्मशाला में सबसे पहले स्वागत किया गया। इसके बाद खुली गाड़ी में बैठाकर शहर के विभिन्न बाजारों में जुलूस निकाल कर स्वागत किया। फूल मालाओं से खिलाड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग कहते हैं कि बेटी से ज्यादा बेटा काबिल होता है, मगर मैं कहना चाहता हूं कि बेटों से ज्यादा बेटी काबिल होती हैं। मैं रंग रोगन का काम कर मजदूरी करता हूं। मैंने जापान का नाम जरूर सुना है मगर यह नहीं सोचा था कि मेरी बेटी जापान भी जाएगी और वहां पर विश्व कप में भी हिस्सा लेगी। मुझे मेरी बेटी पर गर्व है। - नरेश कुमार, पिता प्रिंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed