फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kicking and punching outside the emergency of civil hospital

नागरिक अस्पताल की एमरजेंसी के बाहर चले लात-घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kicking and punching outside the emergency of civil hospital
हिसार। बालसमंद मार्ग स्थित चंदन नगर में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े में चार लोगों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। आरोप है कि यहां भी दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके स्टाफ नर्स और सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे चंदन नगर एरिया में रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ लड़ाई-झगड़े में घायल होकर नागरिक अस्पताल आई। महिला इमरजेंसी के बाहर बैठी थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष की दो महिलाएं आई जिसमें एक आठ माह की गर्भवती थी और उनसे साथ एक व्यक्ति भी था। उनको भी चोटें लगी हुई थी। इमरजेंसी के बाहर दूसरे पक्ष की महिलाएं एमएलआर कटवाने के लिए कमरे की तरफ जा रही थी तो महिला ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात घूंसे शुरू हो गए। करीब पांच मिनट तक हाथापाई होती रही।
विज्ञापन

एक पक्ष की घायल महिला ने बताया कि जनवरी माह में नया मकान बनाया था। पड़ोस में रहने वाली महिला काफी समय से परेशान कर रही है। घर के बाहर गड्ढा खोद दिया। उसे ऐसा करने से रोका तो रविवार को मारपीट की। कपड़े भी फाड़ दिए। परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिला और उनकी परिचित ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली महिला का एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। उस मामले में उसने व्यक्ति के पक्ष में गवाही दी थी, इसी बात को लेकर महिला रंजिश रखने लगी। रविवार सुबह महिला ने अपने पति के साथ मिलकर आठ माह की गर्भवती पर हमला कर दिया। जब उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आए तो यहां पर भी उक्त महिला ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed