फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jewellery and cash worth lakhs of rupees stolen from a house in Satrod Khurd

Hisar News: सातरोड खुर्द में घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs of rupees stolen from a house in Satrod Khurd
हिसार। जिले के गांव सातरोड खुर्द के एक घर में शनिवार रात को चोर घुस गए और सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा ले गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सातरोड खुर्द गांव की वीनू ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि शनिवार रात को उनके घर में चोर घुस गए। फिर वे सोने-चांदी के जेवर व 10 हजार रुपये चुरा ले गए। परिवार के सदस्यों को वारदात का बाद में पता चला। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेत में लगे सोलर की मोटर चोरी

हिसार। गांव गांव कालीरावण के खेत से सोलर की 3 एचपी की मोनोब्लॉक मोटर चोरी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर अग्रोहा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कालीरावण निवासी बसंत ने बताया कि उसने गांव कालीरावण में सोलर का कनेक्शन लगा रखा है, जिसमें 3 एचपी की मोनोब्लॉक मोटर का सोलर कनेक्शन लगा हुआ है। 17 जून को उसके खेत में उक्त सोलर की मोटर चोरी हो गई है। उसने अपने आस पड़ोस के खेत पड़ोसियो से पूछताछ भी की, लेकिन उक्त मोटर का कुछ अता पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर ट्यूबवेल से सामान चोरी
हिसार। गांव सांरगपुर में खेत में लगे सोलर ट्यूबवेल से सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर आदमपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सारंगपुर निवासी शैलेंद्र ने बताया कि भाणा रोड पर उसके खेत हैं। उसने खेत में सोलर ट्यूबवेल लगा रखा है। बुधवार सुबह 11 बजे वह अपने खेतों को सम्भालने गया तो देखा उसके सोलर ट्यूबवेल पर लगा बिजली का स्ट्राट गायब मिला। उसने इस बारे में अपने स्तर पर छानबीन कर ली है, लेकिन मुझे कोई सुराग नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed