{"_id":"643d99aec768bc07630e2014","slug":"jat-college-students-lock-the-gate-in-protest-against-name-cutting-police-use-mild-force-hisar-news-c-21-1-hsr1022-109096-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाम काटने के विरोध में जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने गेट पर जड़ा ताला, पुलिस ने किया हल्का बल का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाम काटने के विरोध में जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने गेट पर जड़ा ताला, पुलिस ने किया हल्का बल का इस्तेमाल
विज्ञापन
हिसार। शहर के सीआरएम जाट कॉलेज में नाम काटने के विरोध में विद्यार्थियों ने सोमवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। यही नहीं विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर ताला भी जड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने ताला खोलने की कोशिश की तो विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों व पुलिस में काफी बहसबाजी भी हुई। आखिर में ताला खुलवाने व विद्यार्थियों को मौके से खदेड़ने के लिए हल्का बल का इस्तेमाल करना पड़ा। मगर इससे विद्यार्थी और भड़क गए। इस स्थिति से निपटने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसने मौके से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
बता दें कि पिछले सप्ताह कॉलेज प्रशासन ने कक्षा से लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले करीब 2 हजार विद्यार्थियों के नाम काट दिए थे। इसके विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने नाम कटने की लिस्ट को रिवाइज कर दिया, जिसके बाद लिस्ट में करीब 1 हजार विद्यार्थी बच गए।
विद्यार्थी जुर्माना न भरने की बात पर अड़े
नाम कटने वाली लिस्ट में एक हजार विद्यार्थियों के नाम हटने के बाद विद्यार्थी 500 रुपये पुन: दाखिला फीस माफ करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन फीस माफ करने से साफ इंकार कर रहा था। इसे लेकर सोमवार को विद्यार्थी कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी सुमित सिल्क, चाहना, अनिल, साहित, मोहित आदि ने बताया कि उनके दोबारा एडमिशन के नाम पर 500 रुपये मांगे जा रहे हैं। इनमें काफी विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।वे विद्यार्थी 500 रुपये नहीं दे सकते।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक कॉलेज गेट पर लगा रहा ताला
विद्यार्थियों ने सुबह करीब 11 बजे कॉलेज के गेट पर ताला लगाया। पहले पुलिस कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से ताला खुलवाने की कोशिश की। मगर जब विद्यार्थी नहीं माने तो हल्का बल का इस्तेमाल करना पड़ा। इसी बीच विद्यार्थियों ने लाठी चार्ज कहकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे कॉलेज के बाहर भगदड़ मच गई। माहौल बिगड़ता देख के मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस के रवैये के विरोध में विद्यार्थी नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान प्रदर्शन की अगुवाई कर रही एक छात्रा व एक छात्र को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
वर्जन:
जो विद्यार्थी लंबे समय तक कक्षा से गैर हाजिर रहे हैं, उनके नाम काटे गए हैं। नियमानुसार 500 रुपये फीस जमा करवाकर विद्यार्थी दोबारा एडमिशन करवा सकते हैं।
डॉ. नीलम सिंह, प्राचार्य, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।