फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jam opened after four and a half hours to protest against the detention of farmers

किसानों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में लगाया जाम साढ़े चार घंटे बाद खोला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jam opened after four and a half hours to protest against the detention of farmers
हांसी। नारनौंद में किसानों द्वारा भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विरोध करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक किसान बुरी तरह से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर दोपहर 12 बजे रामायण टोल पर जाम लगा दिया। हालांकि किसान नेताओं की रिहाई के बाद करीब साढ़े चार घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

किसान नेता दशरथ मलिक ने कहा कि सरकार देश व प्रदेश में दंगा करवाना चाहती है। क्योंकि किसानों ने पहले ही एलान कर दिया था कि भाजपा व जजपा नेताओं को गांवों व किसी कार्यक्रम में नहीं आने देंगे उसके बाद भी भाजपा नेता अपने कार्यक्रम कर रहे हैं। मलिक ने कहा कि भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा नारनौंद में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। किसानों को इसकी भनक लगी तो वे विरोध करने पहुंचे। राज्यसभा सांसद को पुलिस बल की मौजूदगी में निकाला गया। वहीं, कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के विरोध में रामायण टोल पर जाम कर दिया था और वाहनों के आवागमन को रोक दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एक किसान नेता को चोट लगी है जिसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मलिक ने कहा कि किसान नेताओं की रिहाई के बाद ही शाम 4 बजकर 30 मिनट पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed