फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Irregularities in the construction of sewer line of Jai Shyam Vihar

Hisar News: ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर किया घायल

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the construction of sewer line of Jai Shyam Vihar
हिसार। बस अड्डे के पास शनिवार रात एक ई-रिक्शा चालक व उसकी पत्नी पर तीन लोगों ने ईंटें बरसाईं। साथ ही चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतीश ने बताया कि वह मूल रूप से बवानीखेड़ा का रहने वाला है और फिलहाल सोनी बर्न अस्पताल के सामने किराये पर रह रहा है। वह ई-रिक्शा चलाता है। 26 अप्रैल की रात करीब एक बजे वह बस अड्डे के पास सवारियों के इंतजार में बैठा था तो उस समय 12 क्वार्टर निवासी सुनील उसके पास आया और कहने लगा कि यहां से अपनी ई-रिक्शा लेकर चला जा। इस पर उसने कहा कि आप भी सवारियां बैठाते हो। वह भी सवारी लेकर चला जाएगा।
विज्ञापन

इतना कहते ही सुनील ने उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद वह अपनी ई-रिक्शा लेकर अपने घर चला गया और फिर वह अपनी पत्नी पुष्पा रानी को लेकर वापस बस अड्डा आया। इसके बाद सुनील व उसके दो अन्य साथी आए। उन्होंने उन पर ईंटें बरसाईं। जब वह अपनी पत्नी के साथ नीचे उतर कर जाने लगा तो उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया और सुनील ने उसकी कमर में छुरी मारी। साथ ही पत्नी पुष्पा के गले से सोना की तबीजी तोड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed