फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inter Zonal Youth Festival begins today, teams from 18 colleges will showcase their talent in 46 disciplines on 5 stages.

Hisar News: इंटर जोनल युवा महोत्सव का आगाज आज, 5 मंच पर 46 विधाओं में 18 कॉलेजों की टीमें दिखाएंगी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Inter Zonal Youth Festival begins today, teams from 18 colleges will showcase their talent in 46 disciplines on 5 stages.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 12वें दो दिवसीय इंटर जोनल युवा महोत्सव का आगाज शनिवार 26 अक्तूबर से हो रहा है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. योगेश चाबा ने बताया कि युवा महोत्सव के लिए पांच मंच बनाए हैं। युवा महोत्सव में नृत्य, संगीत, ललित कलाएं, साहित्यिक गतिविधियों से संबंधित 46 विधाओं में विश्वविद्यालय से संबद्ध 18 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

दो दिवसीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. सुशील कुमार होंगे। 27 अक्तूबर को चौधरी रणबीर सिंह सभागार के मेन हॉल में शाम 4 बजे होने वाले समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता जीजेयू कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई करेंगे। सांस्कृतिक मामलों की निदेशक प्रो. हिमानी शर्मा युवा महोत्सव से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को मंच व प्रतियोगिताएं
चौधरी रणबीर सिंह सभागार का मेन हॉल : सोलो डांस हरियाणवी, क्लासिकल सोलो डांस, माइम, रिचुअल, मिमिक्री, स्किट हिंदी, स्किल हरियाणवी, वन प्ले एक्ट हिंदी, वन प्ले एक्ट संस्कृत प्रतियोगिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण खंड-4 का सेमिनार हॉल : वेस्टर्न वोकल सोलो, ग्रुप सांग वेस्टर्न, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, लाइट इंडियन वोकल सोलो, फॉक सांग हरियाणवी सोलो, फॉक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो, ग्रुप सांग हरियाणवी, फॉक सांग जनरल सोलो, ग्रुप सांग जनरल इंडियन प्रतियोगिता।

चौधरी रणबीर सिंह सभागार का सेमिनार हॉल : क्विज, डिबेट, इलोक्यूशन, पोएट्री रेसिटेशन इंग्लिश, पोएट्री रेसिटेशन हिंदी, पोइट्री पोएट्री रेसिटेशन उर्दू, पोएट्री रेसिटेशन पंजाबी व पोएट्री रेसिटेशन हरियाणवी प्रतियोगिता।
चौधरी रणबीर सिंह सभागार का क्रश हॉल : स्पॉट फोटोग्राफी, मेहंदी, कोलाज, ऑन द स्पोट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग व कार्टूनिंग
मयूर रंग मंच : सांग का आयोजन
26 अक्तूबर को मंच व प्रतियोगिताएं
चौधरी रणबीर सिंह सभागार का मेन हॉल : हरियाणवी आर्केस्ट्रा, इंडियन क्लासिकल आर्केस्ट्रा, कव्वाली, ग्रुप डांस जनरल, कोरियोग्राफी व ग्रुप डांस।
शिक्षण खंड-4 का सेमिनार हॉल : क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो परकशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन-परकुशन व क्लासिकल वोकल सोलो प्रतियोगिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed