{"_id":"6341b2eeec47f27ac42aed89","slug":"inso-put-a-lock-on-the-gate-of-government-college-hisar-news-hsr6440941131","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो ने गवर्नमेंट कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो ने गवर्नमेंट कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
हिसार। गवर्नमेंट कॉलेज में पीजी दाखिले में छात्रों को एनसीसी व स्पोर्ट्स कोटे की वेटेज न मिलने के विरोध में इनसो ने गवर्नमेंट कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। इनसो गवर्नमेंट कॉलेज के प्रधान योगेश शर्मा व उपप्रधान राहुल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इनसो के जिला अध्यक्ष अज्जू घणघस ने कहा कि छात्रों को पीजी कोर्स में आ रही परेशानियों को कॉलेज प्रशासन के समक्ष उठाया गया। छात्रों के विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रिंसिपल दीपमाला लोहान मौके पर पहुंची जिनके समक्ष छात्रों ने उक्त समस्या रखी। प्रिंसिपल ने सोमवार तक छात्रों की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया जिस पर छात्रों ने गेट का ताला खोलने दिया।
कॉलेज प्रधान योगेश शर्मा व उपप्रधान राहुल तरार ने बताया कि स्नातकोत्तर पीजी कक्षा में दाखिला लेने के लिए छात्रों को समस्याएं आ रही हैं। जिसमें एनएसएस, एनसीसी व स्पोर्ट्स के सर्टिफिकेट का लाभ नहीं दिया जा रहा। इन सर्टिफिकेट के आधार पर छात्रों को 5 प्रतिशत की वेटेज मिलती है किंतु इस बार प्रवेश परीक्षा के उपरांत यह लाभ छात्रों को नहीं दिया जा रहा है। इसलिए कॉलेज प्रशासन तुरंत छात्रों को उक्त वेटेज को बहाल करे। इसी की मांग को लेकर इनसो ने शनिवार को कॉलेज गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सोमवार तक छात्रों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो इनसो इसे लेकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर हरिंदर, रितेश, विजय, रविंद्र, सन्नी, विवेक आदि मौजूद रहे।